Ticker

6/recent/ticker-posts

Header ads 728x90

पुलिस गौरव : चिड़ावा डीएसपी सुरेश शर्मा को एक्सीलेंस इन इंवेस्टिगेशन अवार्ड


 

पुलिस गौरव : चिड़ावा डीएसपी सुरेश शर्मा को एक्सीलेंस इन इंवेस्टिगेशन अवार्ड

चिड़ावा डीएसपी सुरेश शर्मा को केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवार्ड-2021 से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड उन्हे फरवरी माह में पिलानी थाने के तहत श्योराणों कीढाणी में एक पांच साल की मासूम के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में महज दस दिन में जांच कर चालान पेश करने पर दिया जा रहा है।

मामले में इसी जांच के आधार पर आरोपी को फांसी की सजा हुई थी। बहस के दौरान कोर्ट ने इस जांच को इन्वेस्टिगेशन का बेस्ट उदाहरण बताते हुए इसे आदर्श चौतरफा अन्वेषण की संज्ञा दी थी। प्रदेश के नौ और देशभर के 152 पुलिस अधिकारियों को ये अवार्ड मिलेगा।

मूलतः हनुमानगढ़ जिला निवासी डीएसपी शर्मा चिड़ावा से पहले सूरतगढ़, शार्दुलशहर, लालगढ़ जाटान, श्रीगंगानगर, पिलानी, तारानगर, सीकर, बीकानेर, नाल, नाथासर, नोखा, कोटगेट इलाके में सेवाएं दे चुके हैं।

रोजाना 12 से 13 घंटे काम 10 दिन में पेश किया था चालान

मासूम से दुष्कर्म की घटना इसी साल 19 फरवरी को हुई थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे पांच वर्षीया मासूम बच्ची अपने भाई-बहन के साथ पिलानी-देवरोड के बीच श्योराणों की ढाणी जाने वाले रास्ते पर खेत मे खेल रही थी। जहां स्कूटी पर आया गांव शाहपुर तन सिंघाना निवासी 21 वर्षीय आरोपी सुनील मासूम को लेकर भाग गया। करीब तीन से चार घंटे बाद मासूम लहुलुहान स्थिति में 40 किमी दूर मिली थी।

जिसके बाद एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस ने रात 11 बजे आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद डीएसपी शर्मा और उनकी टीम ने दिनरात करीब 12 से 13 घंटे काम कर 40 गवाह और 125 दस्तावेजी साक्ष्य जुटाकर करीब 250 पेज की चार्जशीट तैयार कर 10वें दिन ही चालान पेश कर दिया। न्यायालय ने 26 दिन में न्याय देते हुए आरोपी सुनील को फांसी की सजा सुनाई थी।

डीएसपी सुरेश शर्मा को अवार्ड मिलने पर शहरवासियों ने दी बधाई
डीएसपी सुरेश शर्मा को एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवार्ड मिलने पर शहरवासियों ने खुशी जताई है। पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया, प्रधान इंद्रा डूडी, चेयरमैन सुमित्रा सैनी, उप प्रधान विपिन नूनिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभयसिंह बडेसरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मालानी, हार्डवेयर एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र धनखड़, नगेन्द्र बंटी नवहाल पिलानी, ब्रह्म चेतन्य संस्थान अध्यक्ष राजन सहल सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता जताई।

Post a Comment

0 Comments