साइंस एक जुनून है और GPS इसकी शुरुआत है....
GUDHA PUBLIC SCHOOL (GPS)
गुढ़ा गोड़जी, झुंझुनू, राजस्थान
प्रस्तुत करते है
'क़ाबिलियत का इम्तेहान'
ACST 2021
GUDHA PUBLIC SCHOOL (GPS) के CEO श्री पी. के. बराला जी ने आज शैक्षणिक स्टाफ की साधारण सभा में समस्त उदयपुरवाटी ब्लॉक व् समवर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ACST 2021 (क़ाबिलियत का इम्तेहान) परीक्षा जोकि आगामी 05 सितम्बर 2021 को गुढ़ा पब्लिक स्कूल (GPS), गुढ़ा गोड़जी, झुंझुनू, राजस्थान विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया है | उन्होंने आगे बताया की यह परीक्षा नि:शुल्क होगी | इसमें विद्यार्थियों से किसी भी तरह का कोई शुल्क नही लिया जायेगा |
GUDHA PUBLIC SCHOOL (GPS) के
CEO श्री पी. के. बराला जी का संदेश उन्ही की ज़ुबानी
प्यारे विद्यार्थियों!
इस विकट परिस्थिति में एग्जाम ना करवाके सीधे ही प्रमोट करने की वजह से बहुत से अभिभावक व बच्चों को अपनी उम्मीद के अनुसार रिजल्ट नहीं मिलने पर घोर निराशा हुई। अब उन्हीं झोंपड़ी में बैठी खोपड़ी व गुदड़ी के लालों के बिखरे सपनों की आह ! को सफलता की वाह ! में बदलने के लिए... हर विद्यार्थी में छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए GPS लेकर आया है एक शानदार मुहिम जिसमें 10वीं की एग्जाम दे चुके विद्यार्थी भाग लेकर 'एक अच्छे साइंस स्कूल' में छात्रवृत्ति के साथ प्रवेश लेने का सपना साकार कर सकते हैं।
श्री पी. के. बराला
-CEO, GPS गुढ़ा गोड़जी
GUDHA PUBLIC SCHOOL (GPS) के CEO श्री पी. के. बराला जी, एडमिनिस्ट्रेटर श्री सुशील जी बेनीवाल व् एडवाइजर श्री मुकेश जी 'निखिल' के द्वारा इस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों तक अपना संदेश पहुचाने के लिए उन्होंने सुचना पत्र को प्रस्तुत किया
'ACST 2021 क़ाबिलियत का इम्तेहान' के लिए योग्यता :
10 वीं कक्षा उतीर्ण विद्यार्थी जो 11 वीं कक्षा विज्ञान संकाय से करना चाहते हैं |
ACST 2021 परीक्षा समय :
दिनाँक 05 सितम्बर 2021 को प्रात: 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
ACST 2021 परीक्षा स्थान :
GPS विद्यालय भवन, गुढ़ा गोड़जी, झुंझुनू राजस्थान
ACST 2021 परीक्षा का सिलेबस :
पेपर कुल 100 अंक का होगा तथा प्रश्न भी 100 होंगे।
सभी प्रश्न बहुविकल्पात्मक होंगे।
नकारात्मक मूल्यांकन नहीं है।
टेस्ट पेपर का स्टेण्डर्ड गत वर्ष 10 वीं के अनुसार होगा |
पेपर में कुल पाँच विषय होंगे
हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित व् विज्ञान
ACST 2021 परीक्षा का शुल्क :
टेस्ट पेपर पर पूर्णतया नि:शुल्क हैं
ACST 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगा ?
ACST 2021 के रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यालय में सम्पर्क कर सकते है 04 सितम्बर 2021 तक
और तुरंत ही रजिस्ट्रेशनकरवाने के साथ ही अपना परीक्षा हाल टिकट प्राप्त कर सकते हैं |
ACST 2021 परीक्षा ईनाम
- ACST 2021 परीक्षा में 100 % अंक प्राप्त करने पर स्कुल फीस + वाहन शुल्क 100 % डिस्काउंट रहेगा यानि 100 % मुफ्त शिक्षा व् वाहन शुल्क|
- ACST 2021 परीक्षा में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने पर स्कुल फीस 100% डिस्काउंट रहेगी |
- ACST 2021 परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने पर स्कुल फीस 70% डिस्काउंट रहेगी |
- ACST 2021 परीक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने पर स्कुल फीस 50% डिस्काउंट रहेगी |
- ACST 2021 परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने पर स्कुल फीस 25% डिस्काउंट रहेगी |
- ACST 2021 परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने पर स्कुल फीस 10% डिस्काउंट रहेगी |
- ACST 2021 परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने पर स्कुल फीस 5% डिस्काउंट रहेगी |
0 Comments