आज संसार में हर आदमी दुखी है| चाहे अमीर हो या गरीब, बडा हो या छोटा| हर इंसान को कोई न कोई परेशानी लगी रहती है| ज्योतिष, लाल किताब और अन्य धार्मिक ग्रंथो में इसके लिए कई उपाय सुझाए गए हैं| जिनको विधि पूर्वक करके हम लाभ उठा सकते हैं|
लाल किताब उत्तर भारत में खास कर पंजाब में बहुत प्रसिद्ध है| अब इसका प्रचार धीरे-धीरे पूरे भारत में हो रहा है| इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण इसके आसान, सस्ते और सटीक उपाय हैं| इसमें कई उपाय ग्रहों की बजाय लक्षणों से बताये जाते हैं| आपके लाभ के लिए कुछ सिद्ध उपाय निम्न प्रकार से हैं –
1. यदि आपको धन की परेशानी है, नौकरी मे दिक्कत आ रही है, प्रमोशन नहीं हो रहा है या आप अच्छे करियर की तलाश में है तो यह उपाय कीजिए :
किसी दुकान में जाकर किसी भी शुक्रवार को कोई भी एक स्टील का ताला खरीद लीजिए| लेकिन ताला खरीदते वक्त न तो उस ताले को आप खुद खोलें और न ही दुकानदार को खोलने दें ताले को जांचने के लिए भी न खोलें| उसी तरह से डिब्बी में बन्द का बन्द ताला दुकान से खरीद लें| इस ताले को आप शुक्रवार की रात अपने सोने के कमरे में रख दें| शनिवार सुबह उठकर नहा-धो कर ताले को बिना खोले किसी मन्दिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थान पर रख दें| जब भी कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला खुल जायगा|
2. यदि आप अपना मकान, दुकान या कोई अन्य प्रापर्टी बेचना चाहते हैं और वो बिक न रही हो तो यह उपाय करें :
बाजार से 86 (छियासी) साबुत बादाम (छिलके सहित) ले आईए| सुबह नहा-धो कर, बिना कुछ खाये, दो बादाम लेकर मन्दिर जाईए| दोनो बादाम मन्दिर में शिव-लिंग या शिव जी के आगे रख दीजिए| हाथ जोड कर भगवान से प्रापर्टी को बेचने की प्रार्थना कीजिए और उन दो बादामों में से एक बादाम वापिस ले आईए| उस बादाम को लाकर घर में कहीं अलग रख दीजिए| ऐसा आपको 43 दिन तक लगातार करना है| रोज़ दो बादाम लेजाकर एक वापिस लाना है| 43 दिन के बाद जो बादाम आपने घर में इकट्ठा किए हैं उन्हें जल-प्रवाह (बहते जल, नदी आदि में) कर दें| आपका मनोरथ अवश्य पूरा होगा| यदि 43 दिन से पहले ही आपका सौदा हो जाय तो भी उपाय को अधूरा नही छोडना चाहिए| पूरा उपाय करके 43 बादाम जल-प्रवाह करने चाहिए| अन्यथा कार्य में रूकावट आ सकती है|
3. यदि आप ब्लड प्रेशर या डिप्रेशन से परेशान हैं तो :
इतवार की रात को सोते समय अपने सिरहाने की तरफ 325 ग्राम दूध रख कर सोंए| सोमवार को सुबह उठ कर सबसे पहले इस दूध को किसी कीकर या पीपल के पेड को अर्पित कर दें| यह उपाय 5 इतवार तक लगातार करें| लाभ होगा|
4. माईग्रेन या आधा सीसी का दर्द का उपाय :
सुबह सूरज उगने के समय एक गुड का डला लेकर किसी चौराहे पर जाकर दक्षिण की ओर मुंह करके खडे हो जांय| गुड को अपने दांतों से दो हिस्सों में काट दीजिए| गुड के दोनो हिस्सों को वहीं चौराहे पर फेंक दें और वापिस आ जांय| यह उपाय किसी भी मंगलवार से शुरू करें तथा 5 मंगलवार लगातार करें| लेकिन….लेकिन ध्यान रहे यह उपाय करते समय आप किसी से भी बात न करें और न ही कोई आपको पुकारे न ही आप से कोई बात करे| अवश्य लाभ होगा|
5. फंसा हुआ धन वापिस लेने के लिए :
यदि आपकी रकम कहीं फंस गई है और पैसे वापिस नहीं मिल रहे तो आप रोज़ सुबह नहाने के पश्चात सूरज को जल अर्पण करें| उस जल में 11 बीज लाल मिर्च के डाल दें तथा सूर्य भगवान से पैसे वापिसी की प्रार्थना करें| इसके साथ ही “ओम आदित्याय नमः ” का जाप करें|
नोट :
1. सभी उपाय दिन में ही करने चाहिए| अर्थात सूरज उगने के बाद व सूरज डूबने से पहले|
2. सच्चाई व शुद्ध भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए|
3. किसी भी उपाय के बीच मांस, मदिरा, झूठे वचन, परस्त्री गमन की विशेष मनाही है|
4. सभी उपाय पूरे विश्वास व श्रद्धा से करें, लाभ अवश्य होगा|
0 Comments